जीएसटी पंजीकरण की दी गयी जानकारी

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों ने लिया हिस्सा कटिहार : नार्थ बिहार इस्टर्न चैम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा शहर के चूना पट्टी गली स्थित चैम्बर भवन में सोमवार को जीएसटी से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया. चैम्बर अध्यक्ष गोपी तमाखुवाला के अगुवाई में आयोजित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों ने हिस्सा लिया. […]

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों ने लिया हिस्सा

कटिहार : नार्थ बिहार इस्टर्न चैम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा शहर के चूना पट्टी गली स्थित चैम्बर भवन में सोमवार को जीएसटी से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया. चैम्बर अध्यक्ष गोपी तमाखुवाला के अगुवाई में आयोजित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला में जीएसटी के तहत पंजीयन कराने को लेकर जानकारी दी गयी. चैम्बर नेताओं के द्वारा कार्यशाला में कहा गया कि वैट के अंतर्गत निबंधित सभी व्यवसायियों को अब अनिवार्य रूप से जीएसटी के तहत पंजीकरण कराना है. जीएसटी लागू होने की तिथि से ही निबंधन, रिटर्न दाखिल, भुगतान, निबंधन संशोधन आदि की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
जीएसटी में पंजीयन के क्रम में पूर्व निबंधित व्यवसायियों से संबंधित सूचनाओं का ऑनलाईन सत्यापन किया जायेगा. कार्यशाला में कहा गया कि बिहार सरकार के वाणिज्य एवं कर विभाग की वेबसाईट पर लॉग ऑन करने के बाद आईडी व पासवर्ड प्राप्त किया जा सकता है. इस वेबसाईट पर जीएसटी का लिंक पॉप अप करता दिखेगा.
उसे क्लिक करने के बाद जीएसटी के लिये औपबंधिक आईडी व पासवर्ड मिलेगा. इस आईडी एवं पासवर्ड से जीएसटी के कॉमन वेब पार्टल डब्लूडब्लूडब्लू डॉट जीसटी डॉट जीओभी डॉट इन पर लॉग ऑन करे. लॉग ऑन करते ही स्क्रीन पर फार्म दिखायी पड़ेगा. कार्यशाला में निबंधन से संबंधित अन्य प्रक्रिया की भी जानकारी दी गयी. मौके पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष बिमल सिंह बेगानी, विश्वनाथ मुकिम, राजेश पटावरी, संजीव महेश्वरी समेत चैम्बर के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >