नौ दिन से अपह्रत बेटी की खोज में दर-दर भटक रही मां

फलका : जिले के फलका प्रखंड का चर्चित मोरसंडा गांव की नवविवाहिता अपहरण मामले का नौ दिन बीत जाने के वावजूद अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. नवविवाहिता की मां इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है. एसपी के जनता दरबार से लेकर थाने तक अपनी गुहार लगा चुकी है पर उसकी बेटी का […]

फलका : जिले के फलका प्रखंड का चर्चित मोरसंडा गांव की नवविवाहिता अपहरण मामले का नौ दिन बीत जाने के वावजूद अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. नवविवाहिता की मां इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है. एसपी के जनता दरबार से लेकर थाने तक अपनी गुहार लगा चुकी है पर उसकी बेटी का अब तक कोई पता नहीं चला है.

पीड़िता का आरोप है की आरोपित मुखिया गोपाल कृष्ण व उनका बड़ा पुत्र बेखौफ गांव में घूम रहे हैं और बराबर धमकी भी देते हैं. उसने बताया कि दुश्मन की नजर हमारी दौलत और इज्जत पर लग गयी. मुखिया गोपाल कृष्ण के पुत्र नीरज कुमार व उनके परिवार सभी षड़यंत्र रच कर उसकी नवविवाहिता पुत्री को 18 नवम्बर को अहले सुबह हथियार के बल पर अगवा कर लिये. अब मैं किसके सहारे जिंदगी जीऊंगी. हालांकि फलका थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी वअपहृत नवविवाहिता की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >