परिजनों की पीड़ा देख पूरा गांव रो पड़ा

ट्रेन हादसा . मृत पांच लोगों के शव देर रात पहुंचे गांव, मचा कोहराम कानपुर में ट्रेन हादसे में मरे जिले के पांच लोगों का शव मंगलवार की देर रात उनके गांव पहुंचा. इस दौरान हर तरफ चीख-पुकार ही सुनायी दे रही थी. देर रात ही शवों को सुपूर्द-ए-खाक किया गया. आजमनगर : इंदौर-पटना एक्सप्रेस […]

ट्रेन हादसा . मृत पांच लोगों के शव देर रात पहुंचे गांव, मचा कोहराम

कानपुर में ट्रेन हादसे में मरे जिले के पांच लोगों का शव मंगलवार की देर रात उनके गांव पहुंचा. इस दौरान हर तरफ चीख-पुकार ही सुनायी दे रही थी. देर रात ही शवों को सुपूर्द-ए-खाक किया गया.
आजमनगर : इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में प्रखंड के महेशपुर पंचायत के मराडांगी गांव निवासी मो दविरुद्दीन, मो हातिम, मो सनौवर तथा मर्वतपुर पंचायत निवासी अनवारुल का शव मंगलवार की रात लगभग 10 बजे उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. गांव में शव पहुंचते ही चारों घरों में कोहराम मच गया. सभी के परिजन शव से लिपट-लिपट कर रो रहे थे. एक ही गांव में तीन व एक गांव में एक शव को सुपुर्दे खाक किये जाने को लेकर उनके गांव वाले मंगलवार की दोपहर से ही कब्र बनाने की मुकम्मल तैयारी करने में जुटे थे. चारों शवों को मंगलवार की देर शाम जिला मुख्यालय से उनके परिजनों की मौजूदगी में लगभग नौ बजे रात सालमारी अम्बेडकर चौक लाया गया.
शव को जिला मुख्यालय से लाने में पूर्व जिप अध्यक्ष जाकिर हुसैन व आजमनगर बीडीओ पूरण साह का सराहनीय योगदान रहा. सालमारी अम्बेडकर चौक से बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल के शव वाहन से अनवारुल का शव मुखिया मो मुजम्मिल आलम व गांव वालों के साथ भेजा गया.
बारसोई अनुमंडल क्षेत्र एक शव को उनके परिजनों संग जिला मुख्यालय से आये ट्रक से भेजा गया. इसके बाद स्थानीय प्रसाशन के नेतृत्व में महेशपुर पंचायत के तीनों शवों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए प्रशासन का काफिला सालमारी भवानीपुर मलिकपुर होते हुए उनके गांव मराडांगी को पहुंचा. वहां पहले अशफाक उसके बाद हातिम, सनौवर के शवों को उनके उनके घरों पर परिजनों के सुपुर्द किया गया. मराडांगी गांव में मंगलवार की देर रात तक सभी परिजन शव के साथ विलाप करते रहे. बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल था. मंगलवार की रात लगभग 12 बजे के बाद शव को सुपूर्द-ए-खाक किया गया. मौके पर एसडीओ फिरोज अख्तर, प्रमुख सीमा संजय गुप्ता, आजमनगर थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश, बीआरपी खालिद अनवर, इंजीनियर साह फैशल, महेशपुर मुखिया नीलम सिंह, प्रतिनिधि अक्षय सिंह, पूर्व जिप जाकिर हुसैन आदि गण्यमान्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >