कटिहार : पत्नी को जहर देकर मार डाला

बलरामपुर : थाना क्षेत्र के किरोरा पंचायत के सलीपुर गांव में गुरुवार को दिन के 10 बजे विवाहिता सादेका खातून (22) की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी. जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, वे आग बबूला हो गये और उसके पति मैनुल हक पर आरोप लगाया कि उसने पत्नी को जहर देकर मार दिया […]

बलरामपुर : थाना क्षेत्र के किरोरा पंचायत के सलीपुर गांव में गुरुवार को दिन के 10 बजे विवाहिता सादेका खातून (22) की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी. जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, वे आग बबूला हो गये और उसके पति मैनुल हक पर आरोप लगाया कि उसने पत्नी को जहर देकर मार दिया है.

आरोपित पति को किया पुलिस के हवाले : ग्रामीणों ने आरोपित पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं घर के अन्य सदस्य मौका पाकर फरार हो गये. मृतका सादेका खातून की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी. उसे एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है. मौके पर पहुंचे एसडीओ चंद्रिका प्रसाद, थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने शव को कब्जे में ले ले लिया. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था. वहीं सूचना मिलने पर मृत सादेका के मायके वाले भी पहुंच गये. ग्रामीण दहेज को लेकर हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं.
बलरामपुर के सलीपुर गांव की घटना
ग्रामीणों ने पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >