हसनगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भसना चौक पर बुधवार को ऑटो दुर्घटना में कई लोग घायल हो गया. इसमें कई यात्रियों को चोट लगी है. मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने सभी घायलों को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. घटना दोपहर के करीब 12 बजे की है. पूर्णिया से कटिहार जा रहा बीआर 11 […]
हसनगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भसना चौक पर बुधवार को ऑटो दुर्घटना में कई लोग घायल हो गया. इसमें कई यात्रियों को चोट लगी है. मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने सभी घायलों को कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. घटना दोपहर के करीब 12 बजे की है. पूर्णिया से कटिहार जा रहा बीआर 11 पीए-2672 ऑटो सवारी लेने भसना चौक पर रुका था. तभी कटिहार जा रहा बिना नम्बर का ऑटो तेज रफ्तार की वजह से असंतुलित होकर ऑटो में पीछे से टकरा गया.
इससे ऑटो में बैठे दो लोगों सहित सड़क किनारे खड़ा एक राहगीर घायल हो गया. अन्य सवारियों को मामूली चोट लगी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया. वहीं भीड़ का लाभ उठा चालक मौके से भाग निकलने में सफल रहा. प्रत्यक्षदर्शियो की मानें तो पीछे से टक्कर मारने वाला ऑटो चालक शराब के नशे में था.
गौरतलब हो की कटिहार-पूर्णिया मुख्य सड़क के भसना, लेल्हा चौक, गोविंदपुर, पलटनीया व रौतारा चौक पर सड़क किनारे फुटफाथ के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित कर चाय-पान आदि के दुकान खोल दिये जाने से वाहन चालक सहित अन्य राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इससे आये दिन इस तरह की छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. वहीं कई ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने की मांग की है.