राज्यपाल 18 को विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

कटिहार : आगामी 18 नवंबर को राज्यपाल रामनाथ कोविंद एक दिवसीय दौरे पर कटिहार आयेंगे. कटिहार में राज्यपाल कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये कई स्तर पर तैयारी की गयी है. वहीं आयोजकों द्वारा भी कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप […]

कटिहार : आगामी 18 नवंबर को राज्यपाल रामनाथ कोविंद एक दिवसीय दौरे पर कटिहार आयेंगे. कटिहार में राज्यपाल कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिये कई स्तर पर तैयारी की गयी है. वहीं आयोजकों द्वारा भी कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

अाधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल श्री कोविंद 18 नवंबर शुक्रवार को दस बजे पूर्वाह्न में पटना से कटिहार के लिये रवाना होंगे. 10.50 बजे पूर्वाह्न में स्थानीय बीएमपी-सात मैदान में उतरेंगे.

राज्यपाल बीएमपी-सात मैदान से 10.55 बजे एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी फसिया के लिये सड़क मार्ग से रवाना होंगे. जबकि 11.10 में राज्यपाल एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी पहुंचेंगे. यहां राज्यपाल एएएम चिल्ड्रेंस एकेडमी के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे. उसके बाद राज्यपाल एसआरएम हॉस्पीटल जायेंगे
. 12.35 बजे पूर्वाह्न से 01.05 मिनट तक राज्यपाल इस हॉस्पीटल में रहेंगे तथा उसका उद्घाटन करेंगे. 01.10 बजे अपराह्न में राज्यपाल जिला अतिथि गृह के लिये रवाना होंगे.
02.15 बजे अपराह्न तक राज्यपाल जिला अतिथि गृह में भोजन व विश्राम करेंगे. यहां के बाद 02.25 बजे अपराह्न में राज्यपाल समाहरणालय के समीप स्थित प्रशाल भवन पहुंचेंगे. 03.30 बजे अपराह्न तक राज्यपाल प्रशाल भवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 03.20 बजे अपराह्न में राज्यपाल प्रशाल भवन से बीएमपी-सात मैदान स्थित हैलीपैड के लिए रवाना होंगे. राज्यपाल 03.25 बजे अपराह्न में हेलीपैड तक पहुंचेंगे. यहां से 03.30 बजे अपराह्न में राज्यपाल पटना के लिये रवाना हो जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >