बलिया बेलौन : बलिया बेलौन पीडब्ल्यूडी सड़क से निस्ता ट्रेनिंग कॉलेज तक मुख्यमंत्री सड़क योजना की स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने मुखिया प्रतिनिधि मो अनजार आलम के नेतृत्व में घंटों प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर मो अनजार आलम ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है. सांसद तारिक अनवर, विधायक डाॅ शकिल अहमद खान,
विधान पार्षद अशोक अग्रवाल से कई बार संपर्क करने के बाद भी आज तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों को शक है कि उक्त सड़क को अन्य जगह के लिए परिवर्तन नहीं हो जाये. ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुये कहा कि सड़क निर्माण शीघ्र शुरू नहीं होता है तो सांसद, विधायक, एमएलसी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा. ज्ञात हो कि उक्त सड़क 20 वर्ष पूर्व ईट सोलिंग कार्य होने के बाद आज तक किसी योजना से कुछ काम नहीं हुआ है.
ड़क गड्ढे में तब्दील हो जाने से ऐसे में लोगों को 25 किमी अधिक दूरी तय कर जाना पड़ता है. क्षेत्र के दर्जनों गांव के हजारो लोगों के आने जाने का यह मुख्य सड़क है. इस सड़क के बन जाने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ किसान मजदूरों को इस का लाभ मिलेगा. इस अवसर पर इजहार आलम, अनवर आलम, जावेद अख्तर, भोला शर्मा, शंकर प्रसाद, अनसार आलम, शंभू मंडल आदि उपस्थित थे.
