कटिहार : उत्पाद पुलिस ने सहायक थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर दो लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है.
उत्पाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक मो सिराज, संजय कुमार सहित अन्य उत्पाद पुलिस ने सहायक थाना क्षेत्र में छापेमारी के कर बिनोद चौधरी, रमेश यादव ने शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
