मारपीट में जख्मी, मामला दर्ज

आजमनगर : थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत निवासी कन्हैया लाल राय ने दिये आवेदन में बताया है कि गांव के ही लक्ष्मण राय जीतेन राय उर्फ डॉ राय दोनों पिता सुधीर राय, उर्मिला देवी पति सुधीर राय, विष्णु देव राय पिता देवेंन राय, मिथुन राय पिता बिरजू राय सभी आलमपुर निवासी ने मिलकर मेरे आंगन […]

आजमनगर : थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत निवासी कन्हैया लाल राय ने दिये आवेदन में बताया है कि गांव के ही लक्ष्मण राय जीतेन राय उर्फ डॉ राय दोनों पिता सुधीर राय, उर्मिला देवी पति सुधीर राय, विष्णु देव राय पिता देवेंन राय, मिथुन राय पिता बिरजू राय सभी आलमपुर निवासी ने मिलकर मेरे आंगन में घुस कर गाली गलौज करने लगे.

मना करने पर सभी ने लात मुक्के से मारपीट की और बांस से सिर पर प्रहार कर दिया. उसके बाद काफी खून बहने से बेसुध होकर जमीन पर गिर गया. मुझे बचाने आयी पत्नी को भी लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया.

कुछ रुपये भी छीन लिये. इसको लेकर आजमनगर थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है मामला बच्चों को लेकर उत्पन्न विवाद से हुआ है. मामले को लेकर थाना कांड संख्या 293/16 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >