आज खरीदी गयी कोई भी वस्तु शुभ फल देती है
आजमनगर : आचार्य रघुवर दयाल शास्त्री व पंडित विकास चंद्र झा के मुताबिक धनतेरस के दिन नया बरतन खरीदना और खासकर पीतल के बरतन खरीदना शुभ माना जाता है. दरअसल धनत्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था. इसीलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में पूजा जाता है. दीपावली के दो दिन पहले आने वाले इस त्योहार को लोग धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन गहनों व बरतन की खरीदारी जरूर की जाती है. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गयी कोई भी वस्तु शुभ फल देती है और लंबे समय तक चलती है. अगर भगवान की प्रिय वस्तु पीतल की खरीदारी की जाये तो इसका तेरह गुना अधिक लाभ मिलता है.
