विरोध में बच्चों ने निकाली रैली चायनीज सामान के बहिष्कार की अपील की
हसनगंज : प्रखंड क्षेत्र में रविवार को युवा जागृति मंच के युवा सह विद्या भारती चिल्ड्रेंस अकादमी व सनराइज चिल्ड्रेंस अकादमी के बच्चों ने ली निकाली और चाइनीज सामान का बहिष्कार किया. रैली में मौजूद जिला पार्षद कुमार कुलजीत ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था भारत पर निर्भर है. […]
हसनगंज : प्रखंड क्षेत्र में रविवार को युवा जागृति मंच के युवा सह विद्या भारती चिल्ड्रेंस अकादमी व सनराइज चिल्ड्रेंस अकादमी के बच्चों ने ली निकाली और चाइनीज सामान का बहिष्कार किया. रैली में मौजूद जिला पार्षद कुमार कुलजीत ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था भारत पर निर्भर है.
इसका बहिष्कार कर हम चीन को कमजोर कर सकते हैं. इसलिए सभी को चायनीज सामान का बहिष्कार करना चाहिए. बच्चों ने पंडित बुला कर चायनीज सामान को हवन कुंड में स्वाहा किया. रैली हसनगंज बाजार के रास्ते सेंट्रल बैंक चौक तक निकाली गयी. मौके पर युवा जागृति मंच के कृष्णा सिंह राजपूत, संजीव कुमार सिंह, बिट्टू कुमार, मिथिलेश कुमार रजक, सोनू कुमार श्रीवास्तव, मो तनवीर आलम, विनोद कुमार यादव, जय प्रकाश कुमार मंडल आदि थे.
समान खरीदने पर नहीं मिलता रसीद
फल पट्टी में चायनीज सामान को खरीदने वाले ग्राहकों को दुकानदार या थोक विक्रेता की ओर से किसी तरह की कोई रसीद नहीं दी जाती है. रसीद नहीं दिये जाने की वजह से राज्य सरकार को सीधा राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है. कटिहार में सेल टैक्स विभाग भी कार्य कर रहा है, लेकिन उसकी ओर से भी कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है. इससे चायनीज सामान को बेचने वालों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. सूत्रों की बातों पर यकीन करें, तो दीपावली के समय चायनीज सामान की बिक्री में छूट के नाम पर लाखों की उगाही भी होती है. वह उगाही अब शुरू हो चुकी है.