सेवा शर्त नियमावली प्रकाशन की मांग

कटिहार : मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में रविवार को टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ जिला शाखा कटिहार की कार्यकारिणी की बैठक हुई. संघ के अध्यक्ष राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक में सेवाशर्त में हो रहे विलंब सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की गयी. बैठक में खासकर सेवाशर्त […]

कटिहार : मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में रविवार को टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ जिला शाखा कटिहार की कार्यकारिणी की बैठक हुई. संघ के अध्यक्ष राजेश सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक में सेवाशर्त में हो रहे विलंब सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की गयी.

बैठक में खासकर सेवाशर्त में हो रही विलंब, अप्रशिक्षितों को ग्रेड-पे नहीं देने, संबर्द्धन कोर्स नहीं कराने, अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण की व्यवस्था नहीं करने, निजी प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को सवैतनिक अवकाश नहीं दिये जाने, ससमय भुगतान नहीं करने आदि मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला किया गया.

संघ के नेताओं ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सेवाशर्त नियमावली का प्रकाशन करे. बैठक में मनोज कुमार पासवान, ऋषिकांत, अमृतेष, अंजनी कुमार झा, अहमद हुसैन, प्रभाकर कुमार, विनय सिंह, विजय कुमार चौधरी, अमर यादव, भीम कुमार, वैष्णवी कुमारी, मनीष कुमार मंडल, आरती, संजय विश्वास, दीपक कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >