नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

कटिहार : सोनैली बाजार में हुई अगलगी कि घटना को लेकर स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर गुरुवार को प्रदर्शन किया और सोनैली-कटिहार पीडब्लूडी पथ के कटिहार मोड़ के पास टायर जला कर यातायात ठप कर दिया. लोगों ने सोनैली पीएचसी की स्थिति में भी सुधार लाये जाने की मांग की. युवाओं ने […]

कटिहार : सोनैली बाजार में हुई अगलगी कि घटना को लेकर स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर गुरुवार को प्रदर्शन किया और सोनैली-कटिहार पीडब्लूडी पथ के कटिहार मोड़ के पास टायर जला कर यातायात ठप कर दिया.

लोगों ने सोनैली पीएचसी की स्थिति में भी सुधार लाये जाने की मांग की.
युवाओं ने कहा कि घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर दमकल पहुंचा था. समय पर अगर दमकल पहुंचता, तो इतनी बड़ी क्षति नहीं होती. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को शीघ्र मुआवजा दिये जाने की मांग की. इसके साथ ही अगलगी की घटना में जितनी भी क्षति हुई है उसका मुआवजा देने की मांग की. प्रखंड मुख्यालय में दमकल की व्यवस्था करने की भी मांग की. प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन को समाप्त किया. इसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >