कदवा : सोनैली में घटी भीषण अगलगी की घटना के साढ़े तीन घंटे बाद अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर घटनास्थल सोनैली पहुंचे. इसपर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताया. वहीं एसडीओ ने राजस्व कर्मचारी को अगलगी की घटना में हुए नुकसान का सर्वे का रिपोर्ट अविलंब दिये जाने का निर्देश दिया है. सोनैली बाजार से बारसोई अनुमंडल […]
कदवा : सोनैली में घटी भीषण अगलगी की घटना के साढ़े तीन घंटे बाद अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर घटनास्थल सोनैली पहुंचे. इसपर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताया.
वहीं एसडीओ ने राजस्व कर्मचारी को अगलगी की घटना में हुए नुकसान का सर्वे का रिपोर्ट अविलंब दिये जाने का निर्देश दिया है. सोनैली बाजार से बारसोई अनुमंडल मुख्यालय की दूरी लगभग 30 किलोमीटर होगी. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर ने कहा की एसडीओ बारसोई का इतनी भीषण घटना के साढ़े तीन घंटे बाद आना, दमकल का घटना के एक घंटे से भी देर से आना दुखद है. यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है.
घंटों तक मची रही अफरातफरी
गैस सिलेंडर फटने के बाद सेनैली बाजार में घंटों तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. लोग अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे. लेकिन आग इतना भयावह था कि उसके आसपास भी लोग नहीं पहुंच पा रहे थे. आग लगने की खबर पुलिस, प्रशासन को मिलते ही वे भी हरकत में आये और अपने स्तर से काबू करने के लिए दमकल को मौके पर बुलाया गया. लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि घंअे भर बाद मौके पर दमकल पहुंची. यदि तुरंत दमकल पहुंच जाती तो इतनी बड़ी क्षति नहीं होती.