झपट्टा मार महिला के 15 हजार रुपये ले भागे

सेंट्रल बैंक से रुपये निकाल कर जा रही थी घर फलका : थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक के समीप बजराहा निवासी बाबू जी हांसदा की पत्नी सुमिता मुर्मू से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर 15 हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गया. पीड़िता ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. […]

सेंट्रल बैंक से रुपये निकाल कर जा रही थी घर

फलका : थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक के समीप बजराहा निवासी बाबू जी हांसदा की पत्नी सुमिता मुर्मू से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर 15 हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गया. पीड़िता ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
पूर्णिया जिला के बजरहा गांव निवासी बाबू लाल हांसदा की पत्नी सुमिता हांसदा सेंट्रल बैंक फलका से मंगलवार को 15000 रुपये निकाल कर अपनी भतीजी संगीता मुर्मू के झोला में रुपये से भरा पर्स रख कर पानी पीने के लिए चापाकल के पास चली गयीं. इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार ने झोला से रुपये भरा पर्स निकाल कर गायब हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >