दुर्गामंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की उमड़ रही भीड़

बरारी : प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में पूजा के लिए अपार भीड़ जुट रही है. प्रखंड के अति प्राचीन भगवती मंदिर बरारी हाट के मुख्य पुजारी पुरुषोत्म झा, बबलू झा, मनमोहन झा ने बताया कि देवी माता की पूजा अर्चना प्रातः तीन बजे से शुरू हो जाती है, जो रात नौ बजे समाप्त होती है. […]

बरारी : प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में पूजा के लिए अपार भीड़ जुट रही है. प्रखंड के अति प्राचीन भगवती मंदिर बरारी हाट के मुख्य पुजारी पुरुषोत्म झा, बबलू झा, मनमोहन झा ने बताया कि देवी माता की पूजा अर्चना प्रातः तीन बजे से शुरू हो जाती है, जो रात नौ बजे समाप्त होती है. इस बीच श्रद्धालुओं द्वारा माता की आराधना की जाती है.

सात अक्तूबर को माता का विशेष पूजा का आयोजन होगा. 10 को हवन होगा. दसवीं पूजा को माता का फूलायस के बाद विसर्जन करने की परंपरा है. मेला में झूला आदि की दुकानें अभी से सज रही हैं. काढ़ागोला रेलवे दुर्गा मंदिर, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर गुरुबाजार में भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है. छपरा की गायिका द्वारा देवी जागरण किया जायेगा. सेमापुर बाजार के दुर्गा मंदिर को भी सजाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >