कालाबाजारी का 20 बोरा अनाज जब्त

बायसी : थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी पूरब चौक पर एक ऑटो (बीआर11एस-6083) जो कन्हरिया से दालकोला जा रहा था को गुप्त सूचना पर बायसी पुलिस ने जब्त कर लिया. मामले की सूचना एमओ सुरेश मंडल को दी गयी. श्री मंडल द्वारा जांच किये जाने पर उसमें 15 बोरा चावल, 01 किलो गेहूं, 03 बोरा मक्का […]

बायसी : थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी पूरब चौक पर एक ऑटो (बीआर11एस-6083) जो कन्हरिया से दालकोला जा रहा था को गुप्त सूचना पर बायसी पुलिस ने जब्त कर लिया. मामले की सूचना एमओ सुरेश मंडल को दी गयी. श्री मंडल द्वारा जांच किये जाने पर उसमें 15 बोरा चावल, 01 किलो गेहूं, 03 बोरा मक्का और 01 बोरा धान पाया गया.

सभी बोरा लगभग 50 किलो वाला था और चावल की पहचान सरकारी अनाज के रूप में हुई है. ऑटो चालक सह व्यापारी राजकिशोर उर्फ रोहित, पिता तारण्य रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो कन्हरिया निवासी है. राजकिशोर ने बताया कि वह सारे अनाज को खुदरा-खुदरा लोगों से खरीदा था, जिसे वह बेचने दालकोला जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >