कवायद . जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा कर किया गया योजनाओं का चयन
कटिहार पंचायत में ग्रामसभा में शामिल लोग.
सरकार की मंशा रंग ला रही है. रविवार को पंचायतों की ग्रामसभाओं में लोगोंकी भीड़ देखने को मिली. इस मौके पर पूर्व योजनाओं की समीक्षा की गयी, वहीं नयी योजनाओं को पारित भी किया गया.
कटिहार : दर प्रखंड के आठो पंचायत मेंं गांधी जयंती पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. प्रखंड के दलन पूर्व पंचायत के मुखिया डॉ नैमुल हक, दलन पश्चिम के मुखिया मंसूर अली, भंवारा पंचायत के मुखिया मुजफ्फर, गरभेली पंचायत की मुखिया तारामनी देवी, सिरनिया पूर्व पंचायत के मुखिया राम लखन साह, सिरनिया पश्चिम पंचायत के मुखिया नारायण पासवान, डहेरिया पंचायत के मुखिया ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्र मेंं ग्रामसभा का आयोजन किया.
इस मौके पर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता, चौदहवां वित्त से पीसीस सड़क नाला इत्यादि का योजना ग्राम पंचायत मेंं पारित किया गया. इस मौके पर पीओ वीणा कुमारी, जेई राजीव कुमार, सरपंच दिनेश मोहन ठाकुर, सुजीत ठाकुर, अनामिका राज, समिति रामाकांत मंडल, मुन्नी देवी, उप प्रमुख सोनी सिंह, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार चौहान, सुनिल यादव, माया प्रसाद मंडल, जीविका के गणेश कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कमल किशोर मंडल, सामुदायिक समन्वयक सरिता कुमारी, रीणा देवी, ममता देवी, निर्मला देवी समेंत 150 दीदियों ने ग्रामसभा मेंं हिस्सा लिया.
पारित की गयीं योजनाएं : बलिया बेलौन. क्षेत्र के पंचायत भवन बेलौन, शेखपुरा, रिजवानपुर, चनदहर, तैयबपुर, बेनी जलालपुर, उनासो पचगाछी, तैयबपुर, बिझारा, निस्ता, मधाईपुर, भौनगर आदि पंचायतों मेंं ग्रामसभा मेंं पूर्व की योजनाओं की समीक्षा की गयी. वर्ष 2017-18 के योजनाओं को पारित किया गया. बेलौन मुखिया मो मेराज आलम, शेखपुरा के मो एकबाल हुसैन, बेनी जलालपुर के अब्दुल मतीन, रिजवानपुर मुखिया मो साकीर आलम, बिझारा के मो आजाद, निस्ता के मो अनजार आलम, चनदहर के बादल कुमार दास, मधाईपुर के फोटिक चंद्र साह, उनासो पचगाछी मुखिया दिनेश इंसान,
भौनगर के सैयद सज्जाद हुसैन, तैयबपुर के मो रियाज आलम, शिकारपुर मुखिया कुबेर राय आदि की अध्यक्षता मेंं ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंचायत सचिव, मनरेगा सचिव विकास मित्र, किसान सलाहकार इंदिरा आवास सहायक सहित पंसस मो जावेद अख्तर, अब्दुल कादीर, मो तौसीफ रेजा, मो अरमान, मो अजीजुर रहमान, दिनेश कुमार, मो महफूज, मो मंजूर, राजाराम पंडित, अरविंद आदि उपस्थित थे.
बारसोई प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के सभी पंचायतों मेंं ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा मेंं पंचायत मेंं हुए पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गई एवं वर्ष 2017-18 की योजनाओं को पारित किया गया. प्रखंड के शिवानंदपुर पंचायत मेंं मुखिया नियाज अहमद अंसारी, नलसर पंचायत मेंं मुखिया इम्तियाज अली, लगवा पंचायत मेंं मुखिया शमशाद आलम, चौंदी पंचायत मेंं मुखिया हरेराम सिंह, एकसल्ला मेंं मुखिया राधाकांत घोष की अध्यक्षता मेंं ग्राम सभा हुई. ग्राम सभा मेंं उप प्रमुख शमामूल आरफिन अंसारी, मो रजिउद्दीन, शौकत अली, आसमा खातून, उपमुखिया मंजुला खातून, मो साबिर, अंसार अली, सरपंच मुजीबुर्रहमान, मनोज कुमार दास, चुमकी खातून, हरानू महलदार आदि लोग उपस्थित थे.
कोढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के सभी पंचायत भवनों मेंं ग्राम सभा आयोजित कर महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया गया. ग्राम सभा के निगरानी के लिए प्रत्येक पंचायतों मेंं पर्वेक्षक तैनात किया गया था. मधुरा पंचायत मेंं मुखिया जीनत प्रवीण की अध्यक्षता मेंं ग्राम सभा का आयोजन किया गया. संदलपुर पंचायत भवन मेंं मुखिया सुंदर यादव की अध्यक्षता मेंं ग्राम सभा का आयोजन किया गया. मौके पर बीडीओ अनित कुमार, पीओ संजय कुमार सिंह, कनीय अभियंता मनोज चौधरी के साथ जीविका के प्रखंड समन्वयक ने योजनाओं के बारे मेंं जानकारी दी गयी. डीएम के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर पंचायत के लोग अपनी समस्याओं से निजात पाने के लिए आस लगाये रह गये.
उत्तर सिमरिया पंचायत मेंं मुखिया अनारुल हक, बिषहरिया पंचायत मेंं देवनंद सिंह, महिनाथपुर मेंं दिव्या कुशवाहा, मुसापुर मेंं जुली परवीन, बहरखाल मेंं मुनीता कुमारी, चंदवा मेंं शंभू पासवान, बिनोदपुर मेंं रुवेदा खातून, खेरिया मेंं भूपेंद्र ठाकुर, कोढ़ा मेंं हेमलता, बांसगाड़ा मेंं पवित्रा, रामपुर मेंं राम नाथ पांडे की उपस्थिति में ग्रामसभा में योजनाएं पारित की गयीं.
हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के पांचों पंचायत मेंं गांधी जयंती के अवसर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत के मुखिया आसिया खातून, कालसर पंचायत के राजेंद्र उरांव, बलुआ पंचायत कंदलाल मुर्मू, रामपुर पंचायत के विजय कुमार साह, ढेरूआ पंचायत के विपीन कुमार सिंह के द्वारा अपने-अपने पंचायतों मेंं ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा मेंं सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं से योजना लेकर सर्वसम्मति से पारित किया गया.
मुख्य अतिथि के रूप मेंं सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्रमुख मनोज कुमार मंडल, समिति मो आजीम, श्रीलाल उरांव, चंदन कुमार शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुमार, वकील सिंह और उस्मान गनि मौजूद रहे.
प्राणपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत के मुखिया अजय मंडल, बस्तौल के बिनोद विश्वास, धरहन के मीना देवी, पथरवार के अंजु देवी, काठघर के मनोज साह, प्राणपुर के मंजु देवी, सहजा के हबीला खातून, केहुनियां के गंगा केवट, केवाला के नपीशा खातून, उत्तरी लालगंज के मो सउद आलम, दक्षिणी लालगंज के जुलूम सिंह एवं गौरीपुर पंचायत के मुखिया राजकुमार मंडल की अध्यक्षता मेंं ग्राम सभा की गयी. कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार झा के देखरेख मेंं कुछ पंचाों को छोड़कर शेष पंचायतों मेंं कृषि आधारित योजना को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया. मौके पर कनीय अभियंता रतन लाल सिंह, पीटीए राजीव कुमार,
राजन आदि थे.
मनसाही प्रतिनिधि के अनुसार, मोहनपुर पंचायत मनरेगा भवन मेंं मुखिया साकिया खातून, साहेबनगर मेंं सोना, भेड़मारा मेंं अनवर आलम, चितौरिया मेंं दीप नारायण पासवान, मरंगी मेंं शंकर कुमार यादव एवं फुलहारा मेंं बबलू सोरेन की अध्यक्षता मेंं ग्रामसभा हुई. मौके पर कब्रिस्तान घेराबंदी, मंदिर व विद्यालय घेराबंदी, मिट्टी भराई, निजी शौचालय, निजी जमीन पर सड़क नाला निर्माण आदि योजनायें चयनित की गयी. ग्राम सभाओं मेंं चितौरिया के सरपंच जितेंद पासवान,
उप मुखिया संजय सिंह, लोजपा नेता भोला साह, वार्ड सदस्य मो इकबाल, अमर साह, साहेबनगर के उपमुखिया अब्दुल मन्नान, खुर्शीद आलम, हीरा देवी, पंचायत सेवक महबूब आलम, जमाल खान एवं मो बेलाल, जीविका सीसी अरिवंद कुमार, सोनी कुमारी, पीआरएस, आवास सहायक, मनरेगा जेई किशोर दास व पीटीए निरंजन भारती समेत ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.
