कटिहार : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ कटिहार, एसडीपीओ, सीओ सहित निगम पदाधिकारी व कर्मियों ने पुलिस बल की सहायता से कटिहार राजेंद्र प्रसाद पथ से लेकर मंगल बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस क्रम में निगम कर्मियों ने सड़क किनारे लगाये गये दुकानों को हटाया. एसडीओ ने सड़क को अतिक्रमण कर दुकान लगाये दुकानदारों, होर्डिंग व बोर्ड लगाने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुन: अतिक्रमण किया, तो खैर नही. जिला प्रशासन की ओर से अचानक चले इस अभियान से फुटपाथ दुकानदार सहित अन्य दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया.
न्यू मार्केट, बाटा चौक समेत मंगलबाजार से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
कटिहार : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ कटिहार, एसडीपीओ, सीओ सहित निगम पदाधिकारी व कर्मियों ने पुलिस बल की सहायता से कटिहार राजेंद्र प्रसाद पथ से लेकर मंगल बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस क्रम में निगम कर्मियों ने सड़क किनारे लगाये गये दुकानों को हटाया. एसडीओ ने सड़क को अतिक्रमण कर दुकान […]

सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों को दी वािर्नंग
सड़क किनारे लगाये गये मोटरसाइकिल चालकों को भी अधिकारियों ने वार्निंग देते हुए हटाया. सनद हो कि डीएम ललन जी के निर्देश पर एसडीओ सुभाष प्रसाद, एसडीपीओ लाल बाबू यादव के नेतृत्व में सीओ केके सिंह, डिप्टी मेयर मंजूर खां सहित निगम के अधिकारियों ने निगम कर्मी व पुलिस बलों की सहायता से शनिवार को कटिहार राजेंद्र प्रसाद पथ न्यू मार्केट के समीप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस क्रम में सड़क पर अतिक्रमण कर लगाये गये दुकानों को हटाया गया.
न्यू मार्केट सब्जी मंडी में सड़क के दोनों ओर दुकान लगाने वालों के साथ ही डिवाईडर के दोनों ओर दुकान सजाकर मुख्य मार्ग को बाधित करने वाले दुकानदार को हटाकर उन्हें वार्निग दिया गया. बतातें चले कि त्योहार को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. में लोगों की भीड़ सी उमड़ पड़ी है. जिस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जिला प्रशासन ने बाजार में बढते भीड़ को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
मचा रहा हड़कंप
शनिवार को भी एमजीरोड व मंगलबाजार के फुटपाथ पर दुकानें सजी थीं. सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइिल सड़क के दोनों ओर लगे हुए थे. अतिक्रमण की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया. ठेले-खोमचे वाले अपना-अपना सामान लेकर भागने लगे. पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के साथ चेताया कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.