बोतल व उसके ढक्कन से बनाया जा रहा पंडाल

कटिहार : शहर के बनिया टोला स्थित बनिया टोला दुर्गापूजा समिति के द्वारा दुर्गापूजा के अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इस बार का पंडाल काल्पनिक थीम को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भी पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिये बंगाल से […]

कटिहार : शहर के बनिया टोला स्थित बनिया टोला दुर्गापूजा समिति के द्वारा दुर्गापूजा के अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इस बार का पंडाल काल्पनिक थीम को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भी पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिये बंगाल से कारीगर को मंगाया गया है.

बनिया टोला पूजा समिति के द्वारा बंगाली रीति रिवाज से यहां पर पूजा अर्चना की जाती है. हालांकि बंगाली समुदाय के साथ-साथ सभी समुदाय के लोग एक साथ मिलकर पूजा अर्चना करते हैं. इस पूजा समिति के द्वारा पूर्व में भी कई आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है. जो पूरे शहर समेत पूरे जिले में चर्चा का विषय रहा है. कई बार जिला प्रशासन की ओर पुरस्कृत भी किया गया है.
प्रत्येक वर्ष अलग-अलग तरीकों से पंडाल निर्माण के लिये भी यह पूजा समिति चर्चा में बना हुआ रहता है. अब की बार बंगाल के कारीगरों के द्वारा बोतल व बोतल के ढक्क्न का इस्तेमाल कर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के काथी से मोना दा एवं उनकी टीम द्वारा पंडाल निर्माण कराया जा रहा है. इस बार भी बनिया टोला दुर्गापूजा समिति अपनी अलग छाप छोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा.
जिले में जोर-शोर से चल रही दुर्गापूजा की तैयारी
बनाया जा रहा भव्य पंडाल.
किन-किन सामग्रियों से तैयार होगा पंडाल : बनिया टोला पूजा समिति के द्वारा वैसे तो प्रत्येक वर्ष अलग-अलग प्रयोग करती है. ताकि पंडाल चर्चा का विषय बन सके और लोगों को एक आकर्षक पंडाल देखने को मिले. इस बार भी एक अलग तरह का प्रयोग पंडाल के निर्माण में किया गया है. खाली बोतल और बोतल के ढक्कन से से पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं लकड़ी का बीट, बांस भल्ला, कपड़ा, थर्मोकोल इत्यादि का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. पंडाल निर्माण में करीब 10 लाख रूपये खर्च होंगे.
इनका है सराहनीय योगदान
बनिया टोला दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष साधन दास, सचिव निर्मल डालमिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दास व सदस्य कुमार जय, जयदेव दास, अरविंद दास, बिट्टु दास, नारायण दास, चिंपु दास, हेमंत, दास, संटु दास, प्रवीण दास, मनीष कुमार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पंडाल के निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. उपरोक्त समिति के लोगों के द्वारा पंडाल निर्माण में हमेशा से योगदान सराहनीय रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >