कटिहार : शहर में हो रही दुर्गापूजा को लेकर चहल पहल काफी तेज हो गयी है. लंगड़ा बगान साहेबपाड़ा यूथ क्लब द्वारा आंध्र प्रदेश के एक मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है. इस पंडाल की खास बात यह है कि जूट के बोरे व थर्माकोल से पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. पंडाल को बनाने के लिये पश्चिम बंगाल के रायगंज से कारीगर को बुलाया गया है.
साथ ही लाईटिंग के लिये प्रेम डेकोरेटर द्वारा व्यवस्था की जा रही है. यूथ क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार साह ने बताया कि प्रतियोगिता वाले इस माहौल में साहेबपाड़ा क्लब द्वारा एक अलग थीम को इस बार प्रस्तुत किया जा रहा है. जो बेहद ही आकर्षक है. शहर वासी को यह काफी पसंद आयेगी. साथ ही उन्होने बताया कि पंडाल के निर्माण में कम से कम पांच लाख रूपये खर्च आने की संभावना जतायी जा रही है. वहीं पंडाल कारीगर प्रदीप घोष ने बताया कि उन्हें इस पंडाल को बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है. दिन रात एककर वे एवं उसकी टीम इस पंडाल को पूरा करने में लगे हुये है. पूजा कमेटी के तरफ से किसी तरह की कमी नहीं की जा रही है.
हर एक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ताकि पंडाल को सही मूर्त रूप दिया जा सके. पंडाल के निर्माण में अध्यक्ष श्री साह के अलावा सचिव प्रेम कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, सदस्य प्रकाश, विवेक, दीपू, गौतम अधिकारी, सुनिल मिश्रा, अभय शर्मा, कमलेंदु सिंह, चंदन कुमार, बंटी राय, गुड्डू बाबु, बाबु सोना, आलोक, सुमन एवं समस्त यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है.
