दुस्साहस. लाख कोशिश के बाद भी नहीं रुक रही शराब की तस्करी
पुिलस व उत्पाद विभाग की सक्रियता के बावजूद शराब तस्करों व पीने वालों में भय नहीं है. शराब तस्करी के लिए ट्रेने प्रमुख साधन बनी हुई हैं. प्रतिदिन पुलिस शराब जब्त करने के साथ ही गिरफ्तारी भी कर रही है, बावजूद इस पर रोक नहीं लग रही है.
कटिहार : बिहार में पूर्ण शराब बंदी को लेकर जिला प्रशासन व रेल प्रशासन लगातार छापेमारी कर शराब को भारी मात्रा में बरामद कर रही है. उधर उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब बरामद कर शराब सेवन को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर रही है. शनिवार को मुफस्सिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के उदामा रहिका स्थित घने झाड़ी के बीच बने एक झोपड़ी से 92 लीटर देसी शराब बरामद किया.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उदामा रहिका में पुलिस ने छापेमारी की. इस क्रम में झाड़ी के बीच एक झोपड़ी से मुफस्सिल पुलिस ने 92 लीटर विदेशी बंगाल निर्मित विदेशी शराब को जब्त किया. इस बाबत मुफस्सिल थाना में मोहन सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
हाटेबाजार व चितपुर एक्सप्रेस से 24 लीटर शराब बरामद : आरपीएफ एडीएस टीम व आरपीएफ अधिकारियों ने ट्रेनों में छापेमारी अभियान चलाकर 14 बोतल बंगाल निर्मित शराब बरामद किया. उक्त संदर्भ में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर बरामद शराब को आरपीएफ ने जब्त कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार हाटेबाजार व चितपुर एक्सप्रेस में आरपीएफ कमांडेट के निर्देश पर आपीएफ अवर निरीक्षक सोहेल खां, सहित एडीएस की टीम ने छापेमारी कर हाटेबाजार से 14 बोतल बंगाल निर्मित विदेशी शरा तथा चितपुर एक्सप्रेस से 10 बोतल विदेशी शराब जब्त कर लिया है.
शराब सेवन में 16 लोग पकड़े गये : उत्पाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने बलरामपुर थाना व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध उत्पाद उल्लंघन के धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरूण मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद अवर निरीक्षक मो सिराज सहित अन्य पुलिस ने बलरामपुर थाना क्षेत्र बजरगांव में छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया.
आरोपी में पंकज कुमार, सागर आलम, मो नुरूद्दीन, मो करीम, मो गणि, सूर्या महतो, रतन कुमार मंडल, अविनाश कुमार सिंह, विमल कुमार सिंह, अनिल कुमार व पिंटू कुमार को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया. वही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज से चार लोगों को शराब सेवन क आरोप में गिरफ्तार मो याकूब, अविद अंसारी, मो असलम, मुकेश कुमार साह को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उत्पाद अधीक्षक अरूण कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
