नप के उपमुख्य पार्षद का ट्रायसम भवन में आज होगा चुनाव

मनिहारी : नगर पंचायत मनिहारी के उपमुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के ट्रायसम भवन में होगा. इसको लेकर ट्रायसम भवन से सौ मीटर के दायरे में 144 धारा लागू रहेगी. अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह उप मुख्य पार्षद पद का निर्वाचन संपन्न करायेंगे. इस चुनाव में प्रेक्षक अपर समाहर्ता जफर रकीब रहेंगे. […]

मनिहारी : नगर पंचायत मनिहारी के उपमुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय के ट्रायसम भवन में होगा. इसको लेकर ट्रायसम भवन से सौ मीटर के दायरे में 144 धारा लागू रहेगी. अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह उप मुख्य पार्षद पद का निर्वाचन संपन्न करायेंगे. इस चुनाव में प्रेक्षक अपर समाहर्ता जफर रकीब रहेंगे.

मालूम हो कि पूर्व उपमुख्य पार्षद मुस्ताक हुसैन ने अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष बैठक से पहले ही 26 जून को त्याग पत्र दे दिया था. इसके बाद से ही मनिहारी नप में उपमुख्य पार्षद का पद रिक्त है. नप के उपमुख्य पार्षद पद के लिए संभावित प्रत्याशी पार्षदों से संपर्क में जुटे रहे. एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने उपमुख्य पार्षद पद के चुनाव की तिथि की सूचना सभी पंद्रहों पार्षदों को दे दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >