हैलो इंडिया मोबाइल दुकान से लूटे थे 8.70 लाख

कटिहार : एसपी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि 28 दिसंबर 2015 को नगर थाना क्षेत्र के हैलो इंडिया मोबाइल दुकान के प्रितेश केशरी से अपराधियों ने पिस्तोल के बल पर 8.70 लाख रुपये लूट लिया था. वहीं इसके अलावा 2015 में आधा दर्जन से भी अधिक लूट की घटना घटी थी. आभूषण व्यवसायी शिवनाथ मुकिम […]

कटिहार : एसपी डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि 28 दिसंबर 2015 को नगर थाना क्षेत्र के हैलो इंडिया मोबाइल दुकान के प्रितेश केशरी से अपराधियों ने पिस्तोल के बल पर 8.70 लाख रुपये लूट लिया था. वहीं इसके अलावा 2015 में आधा दर्जन से भी अधिक लूट की घटना घटी थी. आभूषण व्यवसायी शिवनाथ मुकिम के साथ काली मंदिर के पास लूटकांड सहित मनसाही थाना में पशु व्यवसायी के साथ लूटकांड के मामले में पुलिस रेड झा की तलाश सरगरमी से कर रही थी. हाल की घटना में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामा रहिका के पास बंधन बैंक के कर्मचारी से लूटपाट, मनसाही थाना क्षेत्र में पैट्रोलपंप कर्मी से लूटपाट, कटिहार पूर्णिया मुख्य मार्ग में भसना चौक के पास लूटकांड की घटना को इन अपराधियों ने ही अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >