नाबािलग लड़की ने की आत्महत्या

कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तर सिमरिया पंचायत के ओहारी गांव में 13 वर्षीय फुलन कुमारी ने गले में फंदा लगाकर रविवार की रात आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों ने सोमवार की सुबह पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही कोलासी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचकर शव के जब्त कर अनुसंधान में जुट […]

कोढ़ा : कोढ़ा थाना क्षेत्र के उत्तर सिमरिया पंचायत के ओहारी गांव में 13 वर्षीय फुलन कुमारी ने गले में फंदा लगाकर रविवार की रात आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों ने सोमवार की सुबह पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही कोलासी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचकर शव के जब्त कर अनुसंधान में जुट गये.
इस संबंध में कोलासी ओपी प्रभारी रामदयाल साह ने बताया कि रविवार रात्रि ओहारी गांव के धीरेंद्र शाह की 13 वर्षीय पुत्री फुलन कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. परिवार के लोगों ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी. हर समय कुछ न कुछ हरकत किया करती थी. रविवार रात्रि जब परिवार के लोग खाना-पीना खाकर सो गये तो मृतका ने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं मामले को लेकर कोलासी ओपी प्रभारी ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है तथा मृतका के पिता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >