समय पर विद्यालय का करें संचालन

सिंहेश्वर बीइओ ने कई विद्यालयों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापकों को लगायी फटकार सिंहेश्वर : डीएम मो सोहैल के निर्देश पर बीइओ डॉ यदुवंश यादव ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालय का औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन एवं किताब वितरण में बरती जा रही शिथिलता पर […]

सिंहेश्वर बीइओ ने कई विद्यालयों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापकों को लगायी फटकार

सिंहेश्वर : डीएम मो सोहैल के निर्देश पर बीइओ डॉ यदुवंश यादव ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालय का औचक निरीक्षण किया़ निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन एवं किताब वितरण में बरती जा रही शिथिलता पर प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को कड़ी फटकार लगायी़
उन्होंने शिक्षकों को हिदायत देते हुए कहा कि वे समय पर विद्यालयों का संचालन करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी़ निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में खाद्यान को लकर भी आपत्ति जताई़ निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सिंहेश्वर प्रखंड के मध्य विद्यालय पटोरी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जमुआहा टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पटोरी तथा शंकरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय अड़ताहा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हलवाई टोला,
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गढ़ी टोला, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जिरवा, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भीता टोला रायभीर, मध्य विद्यालय जिरवा, मध्य विद्यालय छपरिया टोला, मध्य विद्यालय खाप टोला रायभीर, मध्य विद्यालय बसंतपुर, मध्य विद्यालय रायभीर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ टोला मुसहरी का दौरा किया और शिक्षकों को साफ-सफाई पर ध्यान देने तथा पठन-पाठन को सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया.
इस दौरान बीइओ ने छात्र – छात्राओं को भी संबोधित किया. उनहोंने कहा कि वे साफ – सफाई पर विशेष ध्यान दें. खाने से पहले हाथ जरूर धोयें. उन्होंने कहा कि केवल साफ सफाई बरतने पर ही कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >