प्रमाणपत्र बनाने को घंटो धूप में खड़े रहते हैं लोग

कटिहार : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के समक्ष घंटों लोग चरित्र प्रमाण पत्र लेने व बनवाने के लिये लोग खड़े रहते है. लेकिन इनके लिए यहां कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है. इस तपती धूप व गर्मी में घंटों लोग खड़े रहते हैं. जिनके लिये कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया है. सुविधाओं […]

कटिहार : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के समक्ष घंटों लोग चरित्र प्रमाण पत्र लेने व बनवाने के लिये लोग खड़े रहते है. लेकिन इनके लिए यहां कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है. इस तपती धूप व गर्मी में घंटों लोग खड़े रहते हैं. जिनके लिये कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया है. सुविधाओं की बात करे तो सर्वप्रथम शेड की बात सामने आती है. शेड रहने से इस तपती गर्मी में लोगो को राहत मिलती, लेकिन इसका मुकम्मल व्यवस्था नहीं है.

जिसके कारण इस तपती धूप में घंटों लाइन में अपनी बारी का इंतजार करते हैं. इस भीषण गर्मी में किसी को प्यास लग जाती है तो पेयजल की व्यवस्था उस जगह पर नदारद है. पानी पीने के लिये लोगो को लाइन से हटकर समाहरणालय के बाहर जाना पडता है. आर्मी बहाली को लेकर जिले भर के नौजवान चरित्र प्रमाण पत्र बनाने को लेकर 10.00 बजे से ही लाइन में खड़े रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >