हालात . धूप ने घर से निकलना किया मुश्किल, गरमी ने

राजस्थान को भी पीछे छोड़ा जिले का तापमान रविवर को 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. तेज धूप व गरमी से लोग बेहाल हो रहे हैं. बहुत जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं. कटिहार : राजस्थान से भी गरम रविवार […]

राजस्थान को भी पीछे छोड़ा

जिले का तापमान रविवर को 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. तेज धूप व गरमी से लोग बेहाल हो रहे हैं. बहुत जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं.
कटिहार : राजस्थान से भी गरम रविवार को कटिहार जिला बन गया. कटिहार जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. तापमान बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. तेज धूप व गरमी से लोग बेहाल हो रहे हैं. दोपहर में सड़कें सुनी हो जा रही हैं. जरूरी काम से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं.
रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से शहर में और ज्यादा विरानी देखने को मिली. ऑटो, रिक्शा चला कर अपना गुजर बसर करने वाले एवं मजदूरों की परेशानी धूप की वजह से बढ़ गयी है.
पिछले पांच दिनों से शहर सहित पूरे जिले में सुबह से लेकर शाम तक चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रह रहे हैं. दोपहर होते-होते आसमान से सूर्य देवता आग बरसाना शुरू कर दे रहे हैं. इससे सड़कों पर भीड़ भी कम हो गयी है. दोपहर में लोगों घर व दफ्तर में कैद होकर रह जा रहे हैं है. सड़कों पर लोग दिखते हैं तो गमछा, तौलिया से मुंह ढके होते हैं. लड़कियां मुंह को दुपट्टा से ढक कर बाहर निकल रही हैं. धूप से लू नहीं लगे इसके लिए लोग सत्तू, नींबू पानी, गन्ने का रस आदि पीकर काम चला रहे हैं.
कूलर व पंखे की डिमांड बढ़ी
आसमान से तेज धूप के रूप में आग बरसने के बाद गरमी का असर तेज हो गया है. इसके बाद लोग गरमी से बचने के लिए पंखा, कूलर, एसी का सहारा ले रहे हैं. इस वर्ष गरमी अधिक पड़ने की संभावना को देखते हुए लोग इनकी खरीदारी में जुट गये हैं. पंखा, कूलर की बिक्री में इजाफा हो गया है.
इनके विक्रेताओं का मानना है कि गरमी और जब तेज होगी तो पंखा, कूलर, एसी की डिमांड बढ़ेगी. इसके लिए सामान का स्टाक करने में दुकानदार जुटे हुए हैं. प्रचंड गरमी पड़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ गयी है. सभी चौक-चौराहों पर लस्सी, गन्ने का रस, तरबूज सहित विभिन्न ब्रांड के ठंडा की बिक्री तेज हो गयी है. सत्तू की बिक्री भी खूब हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >