6500 लाभुकों के बीच पेंशन राशि का वितरण

6500 लाभुकों के बीच पेंशन राशि का वितरण प्रतिनिधि, कोढ़ा, प्रखंड के आठ पंचायतों के 6500 लोगों के बीच शुक्रवार को पेंशन राशि का वितरण किया गया. मालूम हो कि प्रखंड के मेहीनाथपुर, मधुरा, संदलपुर, उत्तर सिमरिया, रामपुर, बिशनपुर, मुसापुर, एवं ग्राम पंचायत के विभिन्न पेंशनभोगी लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण किया गया. उक्त […]

6500 लाभुकों के बीच पेंशन राशि का वितरण प्रतिनिधि, कोढ़ा, प्रखंड के आठ पंचायतों के 6500 लोगों के बीच शुक्रवार को पेंशन राशि का वितरण किया गया. मालूम हो कि प्रखंड के मेहीनाथपुर, मधुरा, संदलपुर, उत्तर सिमरिया, रामपुर, बिशनपुर, मुसापुर, एवं ग्राम पंचायत के विभिन्न पेंशनभोगी लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण किया गया. उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अनित कुमार ने बताया कि सभी आठ पंचायतों में पेंशन वितरण का कार्य किया जा रहा है. जिसमें स्थानीय पंचायत सचिव के साथ-साथ अन्य सरकारी कर्मी को लगाया गया है. जिसकी निगरानी के लिए भी पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है. जबकि सभी आठ पंचायतों में प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वय निरीक्षण करते देखे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >