मिलावटी कतरनी चूड़ा की बक्रिी जोरों पर

मिलावटी कतरनी चूड़ा की बिक्री जोरों पर प्रतिनिधि, कटिहारलोगों में यह सामान्य जानकारी है कि कतरनी धान की उपज भागलपुर जिले व उसके आसपास के क्षेत्रों में होती है. कतरनी धान से तैयार चूड़ा भागलपुर व उसके आसपास में सामान्य रूप से 70-80 रुपये तथा उच्च क्वालिटी के कतरनी चूड़ा 100 रुपये प्रति किलो तक […]

मिलावटी कतरनी चूड़ा की बिक्री जोरों पर प्रतिनिधि, कटिहारलोगों में यह सामान्य जानकारी है कि कतरनी धान की उपज भागलपुर जिले व उसके आसपास के क्षेत्रों में होती है. कतरनी धान से तैयार चूड़ा भागलपुर व उसके आसपास में सामान्य रूप से 70-80 रुपये तथा उच्च क्वालिटी के कतरनी चूड़ा 100 रुपये प्रति किलो तक भागलपुर में मिलता है. लेकिन जब कटिहार में यह कतरनी चूड़ा 60 रुपये प्रति किलो के दाम पर आसानी से प्राप्त हो तो सहज ही यह समझा जा सकता है कि ग्राहक असली कतरनी चूड़ा खरीद रहे हैं या मिलावटी. सामान्य रूप से इन क्षेत्रों में कतरनी चूड़ा के नाम पर दुकानदार लोकल चूड़ा में इलाइची पाउडर से लेकर अन्य सुगंधित पदार्थ चूड़ा में मिला कर उसे कतरनी चूड़ा बोल कर बेच देते हैं और ग्राहक को इस प्रकार से मौसमी त्योहार में आसानी से दुकानदार ग्राहकों का जेब काट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >