विद्युत पोल गाड़ने पर ग्रामीणों ने डीएम से लगायी फरियाद

कटिहार : जिले का एकमात्र आदर्श पंचायत निमौल के गरीब किसान विद्युत कार्य कर रहे कार्य एजेंसी की मनमानी से आतंकित हैं. मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि विद्युत कार्य कर रही कार्य एजेंसी गलत तरीके से सड़क से […]

कटिहार : जिले का एकमात्र आदर्श पंचायत निमौल के गरीब किसान विद्युत कार्य कर रहे कार्य एजेंसी की मनमानी से आतंकित हैं. मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है.

आवेदन में कहा गया है कि विद्युत कार्य कर रही कार्य एजेंसी गलत तरीके से सड़क से सटे आवासीय भूमि के बीचों-बीच विद्युत खंभा गाड़ कर भूमि को बर्बाद कर दिया है.
यहां राधा नगर गांव फुदकीपुर होते हुए आदर्श गांव निमौल तक विद्युत पोल गाड़ कर आवासीय भूमि को बर्बाद कर दिया गया. आवास के लिए यही एक सड़क किनारे की जमीन थी, जहां से बीचों-बीच विद्युत तार गुजारे जाने से उक्त आवासीय भूमि बर्बाद होता दिख रहा है. पोल गाड़ने से पहले हम गरीबों से पूछना चाहिए था. बाबत संवेदक से पूछे जाने पर उनके द्वारा कहा गया है कि जहां जाना हो जाओ, तुम्हारी सुनेगा कौन ? ग्रामीण सह पीड़ित किसानों में अब्दुल मजीद, जाबीर हुसैन, गुलाम हैदर, मुजम्मिल, मोजीबुर्रहमान, जावेद अख्तर आदि ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर डीएम कटिहार से इंसाफ की गुहार लगायी है.
ग्रामीणों ने बताया कि 9 जनवरी को बारसोई एसडीओ फिरोज अख्तर को भी आवेदन दिया गया था.
परंतु कार्रवाई नहीं होने के बाद 11 जनवरी को डीएम कटिहार को ज्ञापन दिया गया है. इसकी प्रतिलिपि विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कटिहार, सांसद कटिहार, विधायक प्राणपुर को भी दिया गया है. संदर्भ में पंचायत की मुखिया कुलसुम बेगम एवं प्रतिनिधि मो सिकंदर आलम, सांसद प्रतिनिधि आले रसूल ने कहा कि किसानों की भूमि को किसी कीमत पर बर्बाद नहीं होने दिया
जायेगा. इसके लिए मुख्यमंत्री बिहार को भी पत्र लिखना पड़े तो लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >