विधायक ने लोगों की सुनी शिकायत

विधायक ने लोगों की सुनी शिकायत फोटो नं. 37 कैप्सन-विधायक शिकायत सुनते हुए प्रतिनिधि, बरारी, विधायक नीरज यादव ने प्रखंड प्रमुख कक्ष में जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण जनता की समस्या को सुना और समस्या के निदान को पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. प्रखंड प्रमुख कक्ष में प्रमुख नीलम कौन सहित समिति सदस्यों व जनप्रतिनिधियों […]

विधायक ने लोगों की सुनी शिकायत फोटो नं. 37 कैप्सन-विधायक शिकायत सुनते हुए प्रतिनिधि, बरारी, विधायक नीरज यादव ने प्रखंड प्रमुख कक्ष में जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीण जनता की समस्या को सुना और समस्या के निदान को पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. प्रखंड प्रमुख कक्ष में प्रमुख नीलम कौन सहित समिति सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने विधायक के आगमन पर जोरदार स्वागत किया. प्रखंड क्षेत्रों से आये लोगों ने क्षेत्र में बिजली पोल, तार, ट्रांसफार्मर लगाने, भूमि विवाद के निष्पादन के लिए सरकारी अमीन की व्यवस्था, रौनिया, समेली कामत, बोरोपार सिक्कट होते हुए सेमापुर जाने वाली सड़क निर्माण, इंदिरा आवास, वृद्धा, विकलांग आदि पेंशन आदि की समस्या को रखा. विधायक नीरज यादव ने सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुना और आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >