वाहन चेकिंग से अपराध पर पाया जा सकता है काबू फोटो नं. 50 से 54 कैप्सन-आमलोगों की प्रतिक्रिया प्रतिनिधि, बलिया बेलौनवाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाने पर अपराध में कंट्रोल पाया जा सकता है. बेनी जलालपुर के मुखिया प्रतिनिधि मो नाहिद आलम ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह क अपराधी के गिरफ्तारी से लोगों ने चैन की सांस ली है. मधाईपुर मुखिया आफाक अख्तर ने कहा कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस क्षेत्र के अपराधिक घटना में यह गिरोह सक्रिय था. बेलान के पूर्व मुखिया मो शाहिद हुसैन ने कहा कि इसी तरह का वाहन चेकिंग अभियान एवं रात्रि गश्ती हमेशा चलाने की जरूरत है. डॉ सैयद फज्ले अहमद ने कहा कि कुछ दिनों से अपराधिक घटना बहुत बढ़ गया था. इनके गिरफ्तार होने पर अब कमी आयेगी. निस्ता मुखिया मो अनजार आलम ने कहा कि पुलिस प्रशासन की चौकसी से बड़ी घटना होने से बचा है.
वाहन चेकिंग से अपराध पर पाया जा सकता है काबू
वाहन चेकिंग से अपराध पर पाया जा सकता है काबू फोटो नं. 50 से 54 कैप्सन-आमलोगों की प्रतिक्रिया प्रतिनिधि, बलिया बेलौनवाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाने पर अपराध में कंट्रोल पाया जा सकता है. बेनी जलालपुर के मुखिया प्रतिनिधि मो नाहिद आलम ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय गिरोह क अपराधी के […]
