25 से अधिक ग्राम पंचायत को मिल सकता है नगर पंचायत का दर्जा

कटिहार : वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 12 हजार से ऊपर जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाया जा सकता है. जिले के पच्चीस से अधिक ऐसे ग्राम पंचायत हैं, जो नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं. सरकार ने इसके लिए सभी जिला पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है […]

कटिहार : वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 12 हजार से ऊपर जनसंख्या वाले ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाया जा सकता है. जिले के पच्चीस से अधिक ऐसे ग्राम पंचायत हैं, जो नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं. सरकार ने इसके लिए सभी जिला पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि वे इस संदर्भ में समीक्षा कर प्रतिवेदन समर्पित करें. जिले के कई ऐसे प्रखंड क्षेत्र हैं जिनमें अब भी बारह हजार की आबादी उसके एक ग्राम पंचायत में नहीं आती है.

जिले के 16 प्रखंड क्षेत्रों में तीन प्रखंड क्षेत्रों में पूर्व से ही नगरीय क्षेत्र घोषित किये जा चुके हैं. जिनमें कटिहार नगर निगम, नगर पंचायत मनिहारी एवं पिछले वर्ष घोषित किये गये नगर पंचायत बारसोई शामिल है.
क्या है आधार: बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 में यह प्रावधान किया गया है कि जिन ग्राम पंचायतों की आबादी बारह हजार से उपर जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं, उसे छोटा शहरी क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत कर नगर पंचायत का दर्जा दिया जा सकता है.
नगर पंचायत घोषित होने पर वहां नगर विकास एवं आवास विभाग के नियंत्राणाधीन विभिन्न वार्डों का गठन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >