जेल से रची गयी थी लूट की साजिश

कटिहार : एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन के नेतृत्व में सोमवार को छापेमारी अभियान में पुलिस ने चार अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधियों ने पूछताछ में बताया है कि मंडल कारा कटिहार से कई लूट की घटना की साजिश रची गयी थी. लूट की घटना को अंजाम देने के पश्चात अपराधियों ने मंडल कारा […]

कटिहार : एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन के नेतृत्व में सोमवार को छापेमारी अभियान में पुलिस ने चार अंतरराज्यीय अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधियों ने पूछताछ में बताया है कि मंडल कारा कटिहार से कई लूट की घटना की साजिश रची गयी थी. लूट की घटना को अंजाम देने के पश्चात अपराधियों ने मंडल कारा कटिहार में बंद संबंधित अपराधी को लूट की राशि का एक हिस्सा पहुंचाया था.

कटिहार पुलिस मामले को लेकर गंभीरता से जांच में जुट गयी है. अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के क्रम में पुलिस ने चार अंतरराज्यीय अपराधी को सोमवार की रात गिरफ्तार किया तथा एक अपराधी के पास से लूट में उपयोग की गयी पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी है.

जेल में बंद आका के इशारे पर दिया अंजाम : इस संदर्भ में एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले माह जिले में लूट व अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर दहशत फैलने वाले छह अपराधी को पुलिस ने पूर्व में ही धर दबोचा था. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही थी. सोमवार को कटिहार सहित पूर्णिया में भी पुलिस ने छापेमारी कर चार अंतराज्यीय गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.
जिसमें एक पूर्णिया जिले का धमदाहा निवासी तथा तीन कटिहार का निवासी है. एसपी ने बताया कि इनमें मोनू दूबे उर्फ राहुल पिता विपिन दूबे निवासी बंशी दुरारी धमदाहा निवासी से पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह बिहार, बंगाल सहित झारखंड के साहेबगंज में भी कई लूट की घटना को अंजाम दिया है.
कटिहार में मोबाइल व्यवसायी से 8.74 लाख की लूट, सेमापुर में व्यवसायी से 1.79 लाख की लूट तथा मनसाही में मवेशी व्यवसायी के साथ 3.42 लाख की लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है. एसपी श्री जैन ने कहा कि मोटरसाइकिल में जो सबसे पीछे बैठा अपराधी था वह मोनू यादव ही था. जिसने राजा केशरी से लूट की घटना के दौरान गोली भी फायर किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >