सत्संग सुनने वृंदावन गार्डेन में उमड़ी भीड़जीवन में समता के महत्व को किया रेखांकित फोटो नं. 3,4 कैप्सन-सत्संग करते एवं उपस्थित श्रद्धालुगण प्रतिनिधि, कटिहार, शहर के शिवमंदिर चौक के समीप वृंदावन गार्डेन में मंगलवार को तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण जी का प्रवचन हुआ. दूसरे दिन मन की शांति के लिए कमलमुनी जी के द्वारा जप योग के मंत्र उच्चारण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. सत्संग में माता श्री कनक प्रभा जी का उद्बोधन हुआ. उन्होंने कहा कि जैन धर्म में समता को महत्व दिया गया है. परम शांति को प्राप्त करने का मार्ग समता ही है. जब सूर्य का उदय होता है तो उसका रंग लाल होता है और जब अस्त होता है तब भी उसका रंग लाल ही रहता है. इसलिए ज्ञानी मनुष्य सुख व दु:ख में समान होते हैं. श्रीराम जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें राज तिलक के लिए बुलाया गया हो, चाहे वनगमन के लिए कहा गया हो, उनके चेहरे पर हमेशा ही समता का भाव है. सुख का मुख्य आधार समता की साधना होती है. हमारे दुख का कारण समता से दूर होना है. किसी के सम्मान या अपमान करें तो हम दूर होते चले जाते हैं. समता की साधना होती है. अनुकूलता-प्रतिकूलता में बनाये रखें समताउन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं से मुखातिब होते हुए कहा कि अनुकूलता-प्रतिकूलता में समता बनाये रखने की जरूरत है. शांत रहने का प्रयास करें, समस्या रहने पर प्रसन्न होकर उसका समाधान ढूंढ़ना चाहिए. तनाव में रहना भी समता से दूरी बनाने जैसा ही है. दिमागी तौर पर ज्यादा बोझ नहीं देना चाहिए. इससे मन अशांत हो जाता है. सद्भावना में रहने के लिए मन पर नियंत्रण करना जरूरी है. व्यक्ति की मधुर बोली से समाज में सद्भाव का वातावरण पैदा होता है. वाणी से ही कटुता व मधुरता आती है. इसलिए ऐसी वाणी का प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे समाज में सद्भावना का वातावरण बने. आयोजन को सफल बनाने में प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष अभय कुमार जैन, जसकरण संचेती, विमल सिंह बेगानी, राजेश पटावरी, हनुमान मल नाहटा, प्रदीप सेठिया, बुद्धमल जी संचेती, विजय सिंह कोठारी, मनोज कुमार सुराना, विरेंद्र संचेती, मनीष सिंघी, विकास डागा, राकेश सुराना, पुखराज बैध, करणीदान छाजेड़, विजय जैन, बजरंग छाजेड़, वेद प्रकाश बेगवानी, सुंदर लाल बाफना, राजेंद्र बैद सहित समिति के कई सदस्य जुटे हुए हैं.
सत्संग सुनने वृंदावन गार्डेन में उमड़ी भीड़
सत्संग सुनने वृंदावन गार्डेन में उमड़ी भीड़जीवन में समता के महत्व को किया रेखांकित फोटो नं. 3,4 कैप्सन-सत्संग करते एवं उपस्थित श्रद्धालुगण प्रतिनिधि, कटिहार, शहर के शिवमंदिर चौक के समीप वृंदावन गार्डेन में मंगलवार को तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण जी का प्रवचन हुआ. दूसरे दिन मन की शांति के लिए कमलमुनी जी के […]
