महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने की बैठक

महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने की बैठक फोटो संख्या-2 कैप्सन-बैठक में शामिल महागठबंधन के कार्यकर्ता व अन्य प्रतिनिधि, कटिहारजिले के प्रभारी मंत्री सह पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने जिला अतिथि गृह में महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया. बैठक में जिले के तीनों कांग्रेसी विधायक व एक […]

महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने की बैठक फोटो संख्या-2 कैप्सन-बैठक में शामिल महागठबंधन के कार्यकर्ता व अन्य प्रतिनिधि, कटिहारजिले के प्रभारी मंत्री सह पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने जिला अतिथि गृह में महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया. बैठक में जिले के तीनों कांग्रेसी विधायक व एक राजद विधायक के जीत पर महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. बैठक में महागठबंधन को कटिहार जिले से चार सीट मिलने पर महागठबंधन के घटक दल राजद-जदयू व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष क्रमश: तारकेश्वर ठाकुर, सूर्यदेव मंडल, प्रेम राय व जदयू नगर जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता को माला पहना कर स्वागत किया गया. मौके पर महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कटिहार आने पर मंत्री श्री सिंह का स्वागत गर्मजोशी से किया. इस अवसर पर महागठबंधन के नेताओं ने जिले के सर्वांगीण विकास व बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अपने-अपने विचारों के माध्यम से मंत्री श्री सिंह को अवगत कराया. प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में महागठबंधन के साथी मिल जुल कर चुनाव लड़ें. महागठबंधन की जिस साथी की जीत जहां सुनिश्चित लगे, वहां घटक दल के नेता एक-दूसरे को सहयोग करे. उन्होंने कहा कि सरकार के योजनाओं की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने की जरूरत है. योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं को भी उस पर नजर रखनी चाहिए. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान दिलाये जाने का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए एक साजिश के तहत आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. जिसका पटाक्षेप जल्दी ही हो जायेगा. अपराधी हर हाल में सलाखों के पीछे होंगे. काम में कोताही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे. मौके पर कांग्रेसी विधायक शकील अहमद खान, पूनम पासवान, मनोहर प्रसाद सिंह, नीरज यादव, पूर्व मंत्री मंसूर आलम, मेयर विजय सिंह सहित बड़े संख्या में महागठबंधन के नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >