वद्यिालय के छत ढलाई में अनियमितता की जांच की गयी

विद्यालय के छत ढलाई में अनियमितता की जांच की गयी प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बस्तौल में कनीय अभियंता ने छत ढलाई में बरती गयी अनियमितता मामले की जांच की. इस खबर को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. बस्तौल के मुखिया दिलीप रजक एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष मो मुख्तार […]

विद्यालय के छत ढलाई में अनियमितता की जांच की गयी प्राणपुर. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बस्तौल में कनीय अभियंता ने छत ढलाई में बरती गयी अनियमितता मामले की जांच की. इस खबर को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. बस्तौल के मुखिया दिलीप रजक एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष मो मुख्तार ने कहा कि मध्य विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य एवं अभिभावकों के सामने ही ढलाई का कार्य हुआ है. उन्होंने काम में गुणवत्तापूर्ण होने की बात कही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिया के द्वारा छत ढलाई में आरोप लगाये हैं, जो निराधार है. इस मौके पर रंजीत मंडल, दिलीप ऋषि, कृत्यानंद मंडल, नागेंद्र शर्मा एवं राकेश ऋषि के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >