कोरिया पट्टी हरिगंज से 165 लीटर शराब किया बरामद

कोरिया पट्टी हरिगंज से 165लीटर शराब किया बरामद

कटिहार नगर थाना के ही कोरिया पट्टी हरिगंज में कटिहार मद्य निषेध टीम ने छापेमारी कर करीब 165 लीटर अवैध विदेशी शराब बीयर जब्त किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद निरीक्षक सह कटिहार उत्पाद विभाग प्रभारी आर्यन राज के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने कोरिया पट्टी में विक्की मंडल के घर छापेमारी कर उसके घर के पलंग के नीचे बने तहखाना से उत्पाद पुलिस ने 338 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया था. दूसरे दिन जब उत्पाद पुलिस तस्कर के घर सील करने पहुंची तो इसी दौरान एक अन्य घर में शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई. उत्पाद पुलिस ने उस घर में छापेमारी की. जिसमें 165 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. हालांकि तस्कर को उत्पाद पुलिस की भनक लगते ही फरार होने में सफल रहा. इस संदर्भ में उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर मिले सबूतों एवं पूछताछ में अभियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है. कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >