पुलिस की कार्रवाई में 86 गिरफ्तार, शराब के मामले में 56 को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस की कार्रवाई में 86 गिरफ्तार, शराब के मामले में 56 को पुलिस ने पकड़ा

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला के विभिन्न थानों में दर्ज कांड एवं न्यायालय द्वारा जारी वारंट तथा शराब एवं अन्य मादक पदार्थ विक्रेताओं व तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 86 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है. एस पी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना तैनात थाना अध्यक्ष ने कांड निष्पादन में तेजी लाने की दिशा में कार्रवाई की है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना में दर्ज कांड में कार्रवाई करते हुए 73 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि अजमानतीय धारा में 05 तथा जमानतीय धारा में 09 लोगों पर कार्रवाई की है. जिले के थाना में दर्ज अपहरण के मामले में दो आरोपी, एनडीपीसी एक्ट के मामले में एक आरोपी, हत्या के कांड में दो आरोपी, चोरी के मामले में दो आरोपी, हत्या के प्रयास में एक आरोपी तथा पोक्सो एक्ट के मामलें में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में 55 गिरफ्तार पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला पुलिस मादक पदार्थ विक्रेता, तस्कर एवं शराबी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 75 लीटर देसी शराब तथा 86 लीटर विदेशी शराब के साथ 55 लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >