पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 53 गिरफ्तार

पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 53 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला पुलिस ने गुरुवार की रात छापेमारी कर कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष ने संपूर्ण जिले में बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया. हत्या के प्रयास मामले में एक, अपहरण के मामले में दो, एनडीपीसी एक्ट के कांड में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. अजमानतीय वारंट के मामले में 28 लोग एवं जमानतीय वारंट में 20 लोगों को पुलिस ने पकड़ा. कांडों में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 05 रही. मध् निषेध अधिनियम में पुलिस की कार्रवाई में 210 लीटर देसी शराब एवं 4.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. वाहन चेकिंग में 257500 रुपया जुर्माना वसूला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >