प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के शाहनगर सार्वजनिक चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार को 501 कुंवारी कन्याओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली. कलश शोभा यात्रा का प्रमुख अमित साह व जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, समाजसेवी निपम उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया. गौरीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रताप सिंह, स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कलश शोभा यात्रा चैती दुर्गा मंदिर शाहनगर से प्रारंभ होकर महानंदा घाट से पवित्र जल भरकर हजारों ग्रामीण व कन्याओं ने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर में स्थापित किया. श्रद्धालुओं के बीच शरबत व महाप्रसाद का वितरण किया गया. चैती दुर्गा मंदिर से लोगों की असीम आस्था जुडी हुई है. कमेटी के अध्यक्ष सुफल सोरेन, वार्ड सदस्य कुंदन सिंह, संजय सोरेन आदि लोगों ने कहा कि चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है. इस मौके पर समाजसेवी पूरन मंडल, पिंकू मंडल, गुड्डू यादव, कैलाशपति राय, ज्ञान सोरेन, गुल्लू सोरेन, खुड्डू मुर्मू, हरि मुर्मू, सत्यम कुमार, जितेंद्र यादव, नियति सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
