शराब के मामले में 46 गिरफ्तार

शराब के मामले में 46 गिरफ्तार

कटिहार पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला पुलिस मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रखी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी को खासी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने शराब के मामले में कल 46 लोगों को गिरफ्तार कर 359 लीटर शराब बरामद किया है. जिले की बात की जाये तो बरारी थाना पुलिस ने सात शराबी को गिरफ्तार किया है.बलिया बैलोन थाना पुलिस ने पांच, फलका थाना पुलिस ने सात आरोपी को शराब के मामले में गिरफ्तार किया है. इसके अतिरिक्त अन्य थानों में भी शराब पियक्कड़ की छिटपुट गिरफ्तारी हुई है. जबकि तस्करी के मामले आधा दर्जन से भी अधिक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >