शराब मामले में 44 गिरफ्तार

शराब मामले में 44 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 44 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया है. बताते चले की शराब तस्करी, निर्माण एवं शराब बिक्री को लेकर एसपी के तेवर सख्त है. जिसे लेकर रविवार को जिला पुलिस पदाधिकारी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान एवं छापेमारी की है. जिसमें रोतारा थाना पुलिस ने 10 आरोपी, हसनगंज थाना पुलिस ने पांच आरोपी, बारसोई थाना पुलिस ने तीन आरोपी सहित जिले के अन्य थाना क्षेत्र में शराब सेवन के आरोप तथा तस्करी के मामले में 44 लोगों पर कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने 301 लीटर देसी शराब तथा 15. 75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. जिला पुलिस की इस कार्रवाई से शराब विक्रेता, तस्कर वह शराबियों में हड़कंप है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >