कटिहार बलिया बेलौन थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 44.10 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक ऑटो में सवार दो व्यक्ति विदेशी शराब लेकर फुटानी चौक मीनापुर की ओर जा रहा है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बलिया बैलोन थाना पुलिस ने फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एक ऑटो में सवार दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया. जब पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो ऑटो से 44.10 लीटर शराब बरामद किया गया. इधर पुलिस ने जब पकड़े गए व्यक्ति से पूछा तो आरोपित ने अपना नाम सुंदरम कुमार मालाकार, शिवम कुमार मालाकार, दोनों पिता करमचंद्र मालाकार, थाना कोढा निवासी बताया. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस ऑटो जब्त कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
ऑटो से 44.10 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ऑटो से 44.10 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
