शराब मामले में एक दिन में 40 गिरफ्तार, 615.8 लीटर शराब बरामद

शराब मामले में एक दिन में 40 गिरफ्तार, 615.8 लीटर शराब बरामद

कटिहार जिले में होली शांतिपूर्ण व नशा मुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर एसपी के निर्देश पर जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस की छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने शराब तस्कर, निर्माता एवं शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 40 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 615 लीटर शराब बरामद किया है. 511 लीटर विदेशी शराब तथा 104 लीटर देसी शराब है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फलका थाना पुलिस ने सात शराबी, सेमापुर थाना पुलिस ने सात शराबी, पोठिया थाना पुलिस ने तीन शराबी, आजमनगर थाना पुलिस हसनगंज थाना पुलिस ने दो शराबी को शराब के साथ तथा हसनगंज थाना पुलिस ने शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >