जब्त की गयी 330 लीटर शराब की गयी नष्ट

जब्त की गयी 330 लीटर शराब की गयी नष्ट

प्राणपुर थाना परिसर में प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जब्त की गयी 330 लीटर देसी विदेशी शराब का विनिषटीकरण किया. रविवार संध्या देसी विदेशी शराब का विनिषटीकरण कराते हुए प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया किथाना परिसर में गड्ढा खोदकर विभिन्न कांडों में जब्त तकरीबन 330 लीटर देसी विदेशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया. इस मौके पर प्राणपुर थाना में कई पुलिस बल एवं समाज सेवी मौजूद थे. बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया फलका प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामी सिमरिया के बच्चों क़ो शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए प्रधानाध्यापक कुमार प्रभास हरि झंडी दिखा कर रवाना किया. यह यात्रा मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत आयोजित की गई. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के वर्ग 6 से 8 के बच्चों को मनदार झील भ्रमण कराया गया. भ्रमण में बच्चों के साथ शिक्षक एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल रहे. शिक्षक पवन कुमार दास, विनीता मेहता, सचिव नीतू कुमारी, शिक्षा समिति सदस्य, सपना कुमारी, सुनील सिंह, सेवा निवृत शिक्षक श्याम लाल पासवान साथ में गये. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >