पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब मामले में 31 गिरफ्तार

पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब मामले में 31 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर शराब के मामले में कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने एक दिन में 31 आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया है. जिसमें कटिहार पुलिस को खासी सफलता मिली है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई एक दिन की कार्रवाई में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें पुलिस बल ने 51 लीटर देसी शराब तथा 53 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. जबकि पुलिस की छापेमारी में आजमनगर थाना पुलिस ने पांच शराबी तथा रौतारा थाना पुलिस ने 9 शराबी को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >