निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में पहुंचे 25 मरीज

प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 12 पूर्व उप मुखिया शिव किशोर मंडल के आवास परिसर में आयुष्मान भारत योजना तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया.

हसनगंज. प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 12 पूर्व उप मुखिया शिव किशोर मंडल के आवास परिसर में आयुष्मान भारत योजना तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आसपास के दर्जनों मरीजों ने आंख से संबंधित परेशानियों की जांच करवाई, जिसमें आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि की जांच की गयी. शिविर का आयोजन सत्यभामा नेत्रालय की ओर से आयोजित किया गया. सत्यभामा नेत्रालय के कर्मी आशुतोष कुमार झा ने कहा कि आयुष्मान भारत के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया. जिसमें हर वर्ग के लोगों की आंख चिकित्सकों द्वारा जांच किया गया. आंख में समस्या होने के बाद आयुष्मान भारत कार्ड से उनका निःशुल्क इलाज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि करीब 25 लोगों की जांच की गयी. जिसमें करीब आठ लोगों की आंखों में समस्या मिली है. मौके पर पूर्व उप मुखिया शिव किशोर मंडल ने इस तरह के शिविर आयोजन की सराहना की. मौके पर दीपक कुमार, राजू जोशी, मिठू कुमार सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >