वाहन से 231.33 लीटर शराब जब्त, तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाहन से 231.33 लीटर शराब जब्त, तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्राणपुर रोशना थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रोशना पुलिस ने सघन वाहन जांच की जा रही थी.चार पहिया वाहन चालक पुलिस को देखकर चालक तेजी से भागने की कोशिश करने लगा. सतर्क पुलिस बल ने घेराबंदी कर वाहन को जब्त कर लिया. 231.33 लीटर विदेशी शराब बरामद कर शराब तस्कर मोनू कुमार 25 वर्ष, पिता मनोज राय, दादपुर चक नौर निवासी, निर्भय कुमार यादव उम्र 35 वर्ष, पिता राम स्वार्थ राय, दादपुर चक नौर तथा विकास कुमार उम्र 18 वर्ष, पिता चुनचुन राय, धरमपुर जिला समस्तीपुर निवासी को गिरफ्तार कर तथा वाहन जब्त कर आगे कि करवाईं शुरू कर दी गयी है. रोशना थाना के कई पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >